जापान को पछाड़ भारत बना चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी, रचा नया इतिहास। World’s 4th Largest Economy

World’s 4th Largest Economy: भारत ने आर्थिक क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। अब भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यानी भारत से आगे अब सिर्फ तीन देश—अमेरिका, चीन और जर्मनी ही बचे हैं।

नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को जानकारी दी कि भारत की GDP अब $4 ट्रिलियन को पार कर गई है। यह आंकड़ा IMF (International Monetary Fund) ने जारी किया है। उन्होंने बताया, “आज भारत ने जापान को पछाड़कर आर्थिक रूप से चौथा स्थान हासिल कर लिया है।”

भारत अब सिर्फ तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से पीछे

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा, “अमेरिका, चीन और जर्मनी अब भारत से आगे हैं, लेकिन भारत की गति को देखकर कहा जा सकता है कि अगले 2.5 से 3 वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियाँ भारत के पक्ष में हैं। साथ ही, भारत अब मैन्युफैक्चरिंग का एक मजबूत और किफायती केंद्र बनकर उभर रहा है।

एसेट मोनेटाइजेशन का दूसरा चरण जल्द

सुब्रह्मण्यम ने यह भी बताया कि एसेट मोनेटाइजेशन योजना का दूसरा चरण अगस्त में शुरू किया जाएगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन