Mahtari vandan yojana की पहली किश्त महिलाओं ने शिव जी के चरणों में की अर्पित... ।News4u36

Mahtari vandan yojana की पहली किश्त महिलाओं ने शिव जी के चरणों में की अर्पित…

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ की महिलाओं में Mahtari vandan yojana का लाभ मिलना शुरू होने के बाद अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है,इसी बीच कुछ महिलाओं ने एक अनूठी पहल करते हुए भगवान शिव के चरणों में अपनी पहली किस्त के पैसे दान कर दिए…

कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड मुख्यालय से दस किलोमीटर की दूरी पर एक गांव भानपुरी है जहां की दो सौ महिलाओं ने एक संकल्प किया था कि यदि उनके बैंक खाते में Mahtari Vandan Yojana की पहली राशि आती है तो उसे भगवान शिव को चढ़ा देंगे।

पहली किश्त आते ही सभी महिलाओं ने ये राशि भगवान शिव का महापुरण कथा करवाने दान में दे दिया,इन सभी महिलाओं की इस अनोखी पहल की चर्चा खूब हो रही है।

ग्राम पंचायत मानपुरी गांव की इन महिलाओं ने Mahtari Vandan Yojana में आवेदन करने से एक माह पहले ही तय कर लिया था कि योजना की पहली किश्त से गांव में शिव पुराण का आयोजन कराया जाएगा।

पहले किश्त को शिव महापुराण कथा के लिए अर्पित किया जाएगा, उसी के तहत यह निर्णय लिया गया। गांव में करीब 200 महिलाओ ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया था।

शिवमहापुराण कथा 19 अप्रैल को होगी

गाँव की ही एक महिला कनकबाई सिन्हा और प्रेमबती यादव के अनुसार उन्होंने सामूहिक रूप से एक माह पहले ही ये तय कर लिया था कि पहली किस्त के एक हजार आते ही उसी से शिव पुराण करवाया जाएगा। उसी के माध्यम से अब गांव में शिव महापुराण कथा 19 अप्रैल से चाचक पंडित लक्ष्मण शुक्ला के द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन