रायगढ़ : झगड़े के दौरान पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट : Wife cuts husband private part Raigarh

Wife cuts husband private part Raigarh: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने घरेलू झगड़े के दौरान अपने पति का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल पति को तुरंत लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए हैं।

यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला की है। जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति राजमिस्त्री का काम करता है और अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है।

झगड़े के दौरान हुआ हादसा

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे घर में किसी बात को लेकर पत्नी का अपनी ननंद से विवाद हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह शराब के नशे में था। थोड़ी देर बाद दोनों पति-पत्नी के बीच भी झगड़ा शुरू हो गया।

गुस्से में आकर पत्नी ने अचानक पति का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया, जिससे वह दर्द से तड़प उठे। परिजनों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के दो दिन बाद रविवार को पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 118(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक रूप

पुलिस ने बताया कि पति अक्सर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। घटना वाले दिन भी वह नशे में था और पत्नी से मारपीट करने लगा था। गुस्से में आकर महिला ने यह कदम उठा लिया।

फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन