IPL 2024: 21 साल के खूंखार गेंदबाज Mayank Yadav के आगे विराट कोहली की टीम हो गई पस्त… ।News4u36

IPL 2024: 21 साल के खूंखार गेंदबाज Mayank Yadav के आगे विराट कोहली की टीम हो गई पस्त…

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से IPL 2024 में अपना डेब्यू करने वाले भारतीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) का जलवा एक बार फिर देखने को मिला.पहले मैच में उन्होंने अपनी धारदार तेज गेंदबाजी से मैच का रुख ही मोड़ दिया था, जिसके बाद अपने दूसरे मैच में वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बल्लेबाजों के लिए काल बन गए।

IPL में सिर्फ अपना दूसरा ही मैच खेल रहे 21 साल के तेज गेंदबाज Mayank Yadav ने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है . मंगलवार को हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 28 रन से मात दी।

टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने. लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुभवी ओपनर क्विंटन डि कॉक की शानदार पारी की बदौलत 5 विकेट पर 181 रन का तगड़ा स्कोर खड़ा किया. जिसके बाद मयंक ने अपनी गेंदबाजी से बैंगलोर को संभलने का मौका ही नही दिया जिससे टीम 153 रन पर ढेर हो गई।

लगातार दूसरे मैच में Mayank Yadav ने मचाया कहर

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में मुश्किल में फंसी लखनऊ के लिए मयंक ने तीन विकेट चटकाए थे.कुछ ऐसा ही बैंगलोर के खिलाफ भी मैच में हुआ जिसमे 21 साल के इस तेज गेंदबाज ने टीम के लिए तीन विकेट निकाले.

पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में Mayank Yadav ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और तीन विकेट चटकाए थे. बैंगलोर के खिलाफ मैच में तो वे और भी खूंखार हो गए. 4 ओवर की अपनी गेंदबाजी में मयंक यादव ने केवल 14 रन खर्चे और 3 बड़े प्लेयर्स के विकेट भी झटके…

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन