Virat Kohli IPL 2022: किंग कोहली इज़ बैक! रन मशीन की तूफानी पारी, सिक्स उड़ाकर किया फिफ्टी पूरा, ये महारिकॉर्ड किया अपने नाम

Rcb

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान किंग कोहली गुरुवार को पूरे रंग में नजर आए. विराट ने गुजरात टाइटन्स के बॉलर्स की जमकर खबर ली और 33 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की 

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को विराट की जिस पारी का इंतज़ार था, वह इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में गुरुवार को GT vs RCB के बीच हुए मैच में देखने को मिला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ एक धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली.

कोहली ने अपनी इस शानदार पारी में 73 रन बनाए और अपनी टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलवाई. आरसीबी लक्ष्य तक पहुंच पाती उससे पहले ही गुजरात टाइटन्स के उप-कप्तान राशिद खान ने विराट कोहली को स्टम्प आउट कर दिया. कोहली ने अपनी इस पारी में 54 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल है. 

 रंग में नजर आए किंग कोहली

विराट कोहली को जिस जोश और  अंदाज़ के लिए जाना जाता हैं, वो सब इस पारी में भरपूर देखने को मिला. खुद विराट कोहली ने भी लगातार हर शॉट पर जश्न मनाया और बार-बार अपने फैन्स की ओर इशारा कर रहे थे.

इस बेहतरीन प्रर्दशन के साथ विराट कोहली की ipl2022 के इस सीजन में यह दूसरी हाफ-सेंचुरी है, लेकिन उनकी पिछली फिफ्टी की बात करे तो वह काफी धीमी थी. लेकिन गुरुवार को  गुजरात vs बेंगलुरु के मैच में वे गुजरात के बॉलर्स पर बरस पड़े और शानदार शॉट्स लगाए. विराट कोहली ने सिक्स मारकर अपनी फिफ्टी पूरी की जो महज 33 बॉल में आई. 

 ये रिकॉर्ड हुआ कोहली के नाम 

विराट ने इस पारी के साथ ही एक रिकॉर्ड भी बना लिया है. विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए . ऐसा करने वाले वे इकलौते बल्लेबाज हैं. ये आईपीएल और चैम्पियंस ट्रॉफी को मिलाकर हैं. 

विराट कोहली- 7000*

एबी डिविलियर्स- 4522

क्रिस गेल- 3420

विराट कोहली  इस समय खराब फार्म से गुजर रहे हैं. वह इस सीजन में तीन बार गोल्डन डक पर आउट भी हो चुके हैं, इस पारी से पहले विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ एक ही फिफ्टी आई थी. टूर्नामेंट में विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत सिर्फ 20 के लगभग ही रहा. 

अपने खराब फॉर्म को लेकर  विराट कोहली लगातार लोगो के निशाने पर थे, कई दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर्स ने उन्हें आराम लेने की भी सलाह दी थी. यहां तक कि इस आईपीएल को सीजन को बीच में ही छोड़ने के लिए तक कह दिया था. हालांकि, इस पर विराट कोहली ने स्पष्ट किया है कि अगर उन्हें लगेगा कि आराम की ज़रूरत है, तो वे जरूर ब्रेक लेंगे. 

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन