July 15, 2026
एशियन गेम्स की रेस से विनेश फोगाट हुई बाहर 
Advertisement Banner

भारत की स्टार पहलवान Vinesh Phogat का एशियन गेम्स 2026 खेलने का सपना टूट गया है। 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल्स के सेमीफाइनल में उन्हें Meenakshi Goyat के खिलाफ 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ विनेश एशियन गेम्स की दौड़ से बाहर हो गई हैं।

जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए ट्रायल जीतना जरूरी था, लेकिन सेमीफाइनल में हार के कारण विनेश का सफर यहीं खत्म हो गया। पेरिस ओलंपिक के बाद वापसी की कोशिश कर रहीं विनेश के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

मीनाक्षी ने रोमांचक मुकाबले में दी मात

सेमीफाइनल मुकाबला काफी कांटे का रहा। दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मीनाक्षी गोयत ने बेहतर रणनीति और फुर्ती दिखाते हुए 6-4 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मीनाक्षी फाइनल में पहुंच गईं, जबकि अनुभवी विनेश को बाहर होना पड़ा।

शुरुआती मुकाबलों में दिखाया था दम

सेमीफाइनल से पहले विनेश फोगाट शानदार लय में नजर आई थीं। उन्होंने पहले मुकाबले में ज्योति को 7-1 से हराया। इसके बाद निशु के खिलाफ हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

निशु ने शुरुआत में 5-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन विनेश ने दूसरे पीरियड में दमदार वापसी की और मुकाबला 6-6 पर पहुंचा दिया। क्राइटेरिया के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया गया।

वेट कैटेगरी को लेकर भी हुआ था विवाद

ट्रायल्स से पहले विनेश फोगाट की वेट कैटेगरी को लेकर विवाद सामने आया था। Wrestling Federation of India (WFI) ने शुरुआत में उन्हें केवल 50 किलोग्राम वर्ग में ट्रायल खेलने की अनुमति दी थी। विनेश ने इसका विरोध किया और बाद में हस्तक्षेप के बाद उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग में भी खेलने की मंजूरी मिली।

हालांकि, विवाद के बाद मिली इस राहत का फायदा वह ट्रायल्स में नहीं उठा सकीं और सेमीफाइनल हारकर एशियन गेम्स 2026 की रेस से बाहर हो गईं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन