पुलिस भर्ती में हंगामा: रायपुर में फिजिकल टेस्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने जताया विरोध

रायपुर।आज सुबह रायपुर के माना पीटीएस मैदान में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि, “एडमिट कार्ड होने के बावजूद सीट की कमी बताकर उनका फिजिकल टेस्ट नहीं लिया जा रहा है।” कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने पहले ही फिजिकल टेस्ट पास किया है, लेकिन अब उनका टेस्ट नहीं लिया जा रहा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारी इस मुद्दे को लेकर ओबीसी और जनरल श्रेणी के पदों की कमी का हवाला दे रहे हैं।

उम्मीदवारों का आरोप: भेदभाव और अव्यवस्था

उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में भेदभाव का आरोप लगाया है और कहा कि यह नाइंसाफी है। कई अभ्यर्थी ड्राइवर पद के लिए भर्ती में शामिल होने आए थे। यह विरोध प्रदर्शन सड़कों पर हुआ, जिसमें अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई।

फर्जीवाड़े के बाद बढ़े विवाद

यह घटना उस समय हो रही है जब पिछले महीने राजनांदगांव में फर्जीवाड़े के चलते भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था, और पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। इस मामले की विशेष टीम द्वारा जांच की जा रही है। अब रायपुर में भी भर्ती प्रक्रिया विवादस्पद होती दिखाई दे रही है। विभाग ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, और सही तथ्यों का खुलासा भर्ती टीम के पक्ष के बाद ही संभव होगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन