उत्तर प्रदेश: BJP सांसद की बहन का ससुर और देवर ने बनाया नहाते समय वीडियो,मचा बवाल ।News4u36

उत्तर प्रदेश: BJP सांसद की बहन का ससुर और देवर ने बनाया नहाते समय वीडियो,मचा बवाल

Mkyadu
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना राजपूत पर उनके ससुर और देवरों ने मिलकर हिंसक हमला किया। यह घटना सहावर थाना क्षेत्र के अवंतीबाई नगर की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उनके ससुर और देवरों ने उनकी नहाते समय वीडियो बनाई और विरोध करने पर उन्हें सड़क पर भी पीटा गया।

पूरा मामला क्या है?

रीना ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 17 साल पहले रवींद्र से हुई थी और उनके दो बेटियां हैं। वे ससुराल में रहती हैं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे वे नहा रही थीं तभी उनके ससुर लक्ष्मण सिंह और देवर गिरीश ने उनकी जाल से वीडियो बनाई। जब रीना ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने गालियां देने के साथ-साथ लाठी-डंडों से भी हमला किया। ससुर ने लाइसेंसी बंदूक की बट से भी वार किया।

रीना भागकर सड़क पर आई, लेकिन वहां भी ससुर, गिरीश और एक अन्य देवर राजेश ने उन्हें पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को ससुर डंडे से मारते दिखाया गया है।

पीड़िता का आरोप

रीना का कहना है कि ससुराल पक्ष उन्हें दो बेटियों के कारण तंग कर रहा है। उन्होंने पुलिस में गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज करवाई है।

कौन हैं सांसद मुकेश राजपूत?

मुकेश लोधी राजपूत फर्रुखाबाद से दो बार सांसद बने हैं। वे 2014 में भी सांसद चुने गए थे। इसके अलावा वे केंद्र सरकार की कई समितियों के सदस्य भी हैं। हाल ही में वे संसद में राहुल गांधी पर आरोप लगाने और धक्का-मुक्की की घटना में भी चर्चा में रहे थे।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन