मौत से पहले पार्लर में सामान्य दिखीं त्विषा शर्मा, CCTV वीडियो से बढ़े नए सवाल ।News4u36

मौत से पहले पार्लर में सामान्य दिखीं त्विषा शर्मा, CCTV वीडियो से बढ़े नए सवाल

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब मौत से पहले का एक नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया है।

वीडियो में त्विषा अपने ससुराल से करीब 100 मीटर दूर एक ब्यूटी पार्लर में नजर आ रही हैं। फुटेज में वह बिल्कुल सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही हैं। यही वजह है कि अब उनकी मानसिक स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने इस वीडियो को अहम सबूत मानते हुए अपने कब्जे में ले लिया है।

अजमेर जाने की थी तैयारी

जांच में पता चला है कि त्विषा ने 12 मई की सुबह भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थीं, जहां उनके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है।

इस जानकारी के सामने आने के बाद मायके पक्ष का दावा और मजबूत हो गया है कि त्विषा आत्महत्या नहीं करना चाहती थीं, बल्कि कुछ समय के लिए ससुराल से दूर जाना चाहती थीं।

इसी बीच उनकी एक व्हाट्सएप चैट भी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को लिखा था कि उन्हें ससुराल में घुटन महसूस हो रही है।

पति समर्थ सिंह गिरफ्तार

मामले में फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे भोपाल लाकर कटारा हिल्स थाने में रखा गया है। शनिवार को मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग सकती है।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद समर्थ सिंह ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन बाद में उसने याचिका वापस ले ली। इसके बाद हाई कोर्ट ने उसे जांच अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए थे।

कोर्ट ने समर्पण स्वीकार नहीं किया

शुक्रवार शाम समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा और समर्पण की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए आवेदन स्वीकार नहीं किया कि उसे भोपाल की सक्षम अदालत में पेश होना चाहिए।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन