July 15, 2026
इस कारण जिंदा छोड़ रखा है', बातचीत के बीच ट्रंप ने ईरान पर साधा निशाना
Advertisement Banner

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी तरह का टोल या ट्रांजिट शुल्क लगाने की अनुमति नहीं देगा।

ट्रंप ने साफ कहा, “नहीं, हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और अगर ऐसा हुआ तो हम इसे रोकेंगे।”

यह बयान उस समय आया जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के क्षेत्रीय दौरे से पहले ट्रंप ने ईरान के कथित प्रस्ताव की आलोचना की, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की बात कही गई थी।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरान पर निशाना साधा और कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों का इस्तेमाल दबाव बनाने और सौदेबाजी के लिए कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने अब तक संयम इसलिए रखा है ताकि बातचीत की संभावना बनी रहे।

अपने पोस्ट में ट्रंप ने तीखा बयान देते हुए लिखा, “ईरानियों के पास दुनिया से वसूली करने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। आज वे जिस एकमात्र वजह से जिंदा हैं, वह है बातचीत करना।”

एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने ईरान की रणनीति पर तंज कसते हुए कहा कि ईरान मीडिया और पब्लिक रिलेशन संभालने में लड़ाई से ज्यादा माहिर है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन