
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर पोस्ट की और इसे अमेरिकी इलाके के तौर पर दिखाया। इससे अमेरिका और ईरान के बीच इस रणनीतिक जलमार्ग को लेकर चल रहा विवाद और चर्चा में आ गया है।
ट्रंप पिछले कुछ दिनों से लगातार होर्मुज पर अमेरिकी नियंत्रण की बात कह रहे हैं। 18 अगस्त को भी उन्होंने इसी तरह की तस्वीर साझा की थी। इससे पहले 14 अगस्त को उन्होंने कहा था कि अमेरिका जल्द ही होर्मुज को अपना क्षेत्र घोषित कर सकता है।
ट्रंप का कहना है कि जलडमरूमध्य पर अमेरिका का नियंत्रण है और यहां से जहाजों की आवाजाही जारी है। हालांकि, ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया है।
ईरान ने कहा- होर्मुज बंद है
ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य फिलहाल बंद है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका के रवैये में बदलाव होने तक इसे खोलने की स्थिति नहीं बनेगी।
यह विवाद ऐसे समय बढ़ रहा है, जब ट्रंप प्रशासन ईरान पर नए और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। होर्मुज दुनिया के प्रमुख तेल परिवहन मार्गों में शामिल है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
