इंटरव्यू के बीच ट्रंप का गुस्सा फूटा, महिला पत्रकार को कहा 'बेवकूफ', माइक उतारकर छोड़ दिया शो ।News4u36

इंटरव्यू के बीच ट्रंप का गुस्सा फूटा, महिला पत्रकार को कहा ‘बेवकूफ’, माइक उतारकर छोड़ दिया शो

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने तीखे तेवरों को लेकर चर्चा में हैं। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान ट्रंप की महिला पत्रकार से तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने पत्रकार को “बेवकूफ” कह दिया, माइक उतारकर इंटरव्यू बीच में ही खत्म कर दिया और वहां से चले गए।

बताया जा रहा है कि ट्रंप एनबीसी न्यूज के लोकप्रिय शो ‘मीट द प्रेस’ में इंटरव्यू दे रहे थे। बातचीत के दौरान एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के दावों को लेकर ट्रंप से सबूत मांगे। इसी सवाल पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

ट्रंप ने दावा किया कि चुनाव में गड़बड़ी हुई थी और कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती में देरी को भी इसका उदाहरण बताया। हालांकि एंकर ने उनके आरोपों पर सबूत मांगे, जिसके बाद ट्रंप मीडिया पर भड़क गए।

बहस के दौरान ट्रंप ने पत्रकार और मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए उन्हें पक्षपाती और बेईमान बताया। जब एंकर ने अपनी सफाई देने की कोशिश की तो ट्रंप ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और कहा कि वे या तो बेईमान हैं या फिर बेवकूफ।

इसके बाद ट्रंप ने माइक हटाते हुए इंटरव्यू खत्म करने का ऐलान किया और वहां से चले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन