July 15, 2026
रायपुर: स्कूल के दो दोस्तों में विवाद, चाकू चला और चली गई एक जान
Advertisement Banner

रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव में दो दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में 10वीं कक्षा पास कर चुके 16 वर्षीय छात्र अमन यदु की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोर घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, अमन यदु और घायल किशोर एक ही गांव के रहने वाले थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा पास की थी। जांच में पता चला है कि परीक्षा के दौरान घायल किशोर ने अमन को “मोटा” कहकर चिढ़ाया था, जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया।

शुक्रवार को स्कूल से लौटने के दौरान अमन ने किशोर को रास्ते में बुलाया। इसके बाद वह घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और किशोर के गले पर हमला कर दिया। बचाव में किशोर ने चाकू छीन लिया और अमन पर पलटवार कर दिया। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान अमन यदु ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल किशोर का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों किशोरों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। घायल किशोर के पिता शिक्षक हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और उनके घर एक ही वार्ड में करीब 400 मीटर की दूरी पर हैं।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है। तिल्दा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन