नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग एसयूवी Tata Sierra को हाल ही में एक डीलर मीट कार्यक्रम में प्रदर्शित किया। यह कदम इस बात का संकेत है कि कंपनी जल्द ही इस आइकॉनिक SUV को बाजार में लॉन्च कर सकती है।
Tata Sierra की नई झलक
टाटा सिएरा का नया मॉडल वही है जो इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था। इस बार इसे चमकदार पीले रंग में पेश किया गया, जो इसके फाइनल प्रोडक्शन मॉडल में भी देखने को मिल सकता है।
इंटीरियर को फिलहाल आंशिक रूप से ढका गया था, लेकिन यह पहले के मॉडल से पूरी तरह अलग और आधुनिक दिखेगा।
Tata कार में पहली बार ये फीचर
बड़े स्टाइलिश अलॉय व्हील्स
फ्लश डोर हैंडल्स
रियर विंडो में फ्लोटिंग इफेक्ट
कनेक्टेड LED टेल लाइट्स और लाइट बार
पहली बार मिलेगा ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, जो पूरे डैशबोर्ड पर फैला होगा
5-सीटर लेआउट और 4-स्पोक Tata लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील
पावरट्रेन और इंजन विकल्प
नई टाटा सिएरा में मिलने वाले संभावित इंजन ऑप्शन:
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल
डीजल इंजन
2.0-लीटर मल्टीजेट इंजन (Tata Harrier वाला)
इलेक्ट्रिक वेरिएंट में दो बैटरी पैक मिल सकते हैं
Quad-Wheel Drive (QWD) जैसा एडवांस फीचर भी मिल सकता है
लॉन्च और कीमत
टाटा सिएरा को 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
संभावित कीमत: ₹20 लाख से ₹25 लाख (एक्स-शोरूम)
