Maruti Suzuki Fronx में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, कीमतों में भी हुआ हल्का इजाफा ।News4u36

Maruti Suzuki Fronx में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, कीमतों में भी हुआ हल्का इजाफा

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर क्रॉसओवर SUV Fronx में अब 6 एयरबैग की सुविधा को स्टैंडर्ड (मानक) बना दिया है। कंपनी सुरक्षा फीचर्स को अपग्रेड कर अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बना रही है। इससे पहले तक फ्रोंक्स में केवल 2 फ्रंट एयरबैग दिए जाते थे।

अब मिलेगी ज्यादा सुरक्षा

अब मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलेंगे –
2 फ्रंट, 2 साइड और 2 कर्टन एयरबैग।
इस अपडेट से कार अब साइड इफेक्ट्स और अन्य टक्कर के दौरान ज्यादा सुरक्षित हो गई है।

कंपनी इससे पहले Ertiga और XL6 जैसे मॉडल्स में भी 6 एयरबैग का विकल्प दे चुकी है।
मारुति का लक्ष्य है कि साल के अंत तक उसके सभी कार मॉडल्स में 6 एयरबैग की सुविधा मिल सके।

कीमत में कितना हुआ बदलाव?

6 एयरबैग फीचर के साथ अब Fronx की कीमतों में 0.5% की बढ़ोतरी की गई है।
अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत ₹7.58 लाख से ₹12.04 लाख के बीच होगी।
बढ़ी हुई कीमत ₹3,770 से ₹5,990 तक है।

विदेशों में भी मचा रही है धमाल

Fronx केवल भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी पॉपुलर हो रही है।
यह 1 लाख यूनिट एक्सपोर्ट का आंकड़ा छूने वाली सबसे तेज भारतीय SUV बन गई है।
विदेशी मॉडल्स में यह ADAS टेक्नोलॉजी और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन