Tata Motors के बयान ने चौंकाया, इस दिन से बढ़ जाएगी पैसेंजर वाहनों की दाम ।News4u36

Tata Motors के बयान ने चौंकाया, इस दिन से बढ़ जाएगी पैसेंजर वाहनों की दाम

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

देश की सबसे बड़ी Auto कंपनियों में शुमार Tata Motors ने सभी को चौंकाते हुए पैसेंजर गाड़ियों की दामों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है.

कंपनी की तरफ से हाल ही में कमर्शियल वाहनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की घोषणा की गई. आज यानी 21 जनवरी (रविवार) को पैसेंजर वाहनों की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी की कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 फरवरी 2024 से नई कीमतें लागू हो जाएंगी.

इनपुट कॉस्ट यानी लागत में बढोतरी के चलते Tata Motors ने पैसेंजर वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. दामों में यह बढ़ोतरी 0.7% तक की होगी. कंपनी ने यह भी बताया कि ये बढ़ोतरी इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए भी लागू होगी.

बीते महीने 10 दिसंबर को कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की दामों में बढ़ोतरी की घोसणा की थी.साथ ही यह भी कहा था कि 1 जनवरी से कमर्शियल वाहनों की कीमत में 3% तक की बढ़ोतरी होगी, जोकि अब लागू भी हो गया है.

इससे पहले अन्य बड़ी कम्पनियों Maruti Suzuki, Mahindra & Mahindra, Honda और Audi ने भी अपने-अपने वाहनों की कीमतों में होने वाले बढ़ोतरी के बारे में जानकारी दी थी।

इसी साल सरकार ने अप्रैल से फ्यूल एफिशिएंसी से जुड़े नियम थोड़े कड़े कर दिए है. साथ ही अब अक्टूबर से सभी कारों में भी 6 एयरबैग होना भी जरूरी कर दिया है.

इस दौरान ऐसा भी माना जा रहा है कि इन कंपनियों में उपयोग होने वाले अधिकतर कच्चे माल की कीमतों में थोड़ी कमी नजर आई है. लेकिन, महंगाई के माहौल के बीच ऑटो कंपनियां कीमतें बढ़ाकर मार्जिन को बेहतर करने पर जोर दे रही हैं.

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन