
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सुष्मिता देव पहले कांग्रेस में थीं और असम के सिलचर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। 2021 में कांग्रेस छोड़कर वह TMC में शामिल हुई थीं। ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था और बाद में राज्यसभा भेजा था।
भाजपा में जाने की अटकलें तेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुष्मिता देव जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने से पहले उन्होंने असम के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। हालांकि, भाजपा में शामिल होने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
पहले भी छोड़ चुके हैं कई नेता
इससे पहले TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे भी पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार और शासन में विफलता जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
बढ़ सकती हैं ममता की मुश्किलें
बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC में लगातार असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों के पार्टी छोड़ने से ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
