Bijuria Song Out: वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने डांस मूव्स से मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना ‘बिजुरिया’ (Bijuria Song Out) रिलीज हो चुका है। यह गाना 1999 में आए सोनू निगम (Sonu Nigam) के सुपरहिट गाने ‘बिजुरिया’ का रीक्रिएशन है।

गाने में जबरदस्त एनर्जी

गाने की शुरुआत मनीष पॉल (Maniesh Paul) से होती है, जिसके बाद वरुण धवन अपने शानदार डांस मूव्स से धमाल मचाते हैं। वहीं, साड़ी में नजर आ रहीं जान्हवी कपूर भी अपने डांस स्टाइल से फैंस का दिल जीत रही हैं। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है, जिसमें रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी शामिल हैं।

1999 का सुपरहिट गाना, अब नए अंदाज में

ये गाना 1999 की म्यूजिक एल्बम ‘मौसम’ के हिट ट्रैक ‘बिजुरिया’ का नया वर्जन है। उस समय इस गाने में सोनू निगम के डांस और आवाज को खूब पसंद किया गया था। अब फिल्म में उसी गाने को रीमिक्स कर कुछ नई लाइन्स के साथ पेश किया गया है, लेकिन हुक स्टेप सोनू निगम वाला ही रखा गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 2’ से होने वाली है।

https://www.instagram.com/reel/DOILfaYCHIk/?igsh=bjZyNXc1N2V4OTEy
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन