बिलासपुर: 10वीं में फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

Bilaspur News: बिलासपुर के तिफरा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 17 साल के किशोर रूद्र यादव ने 10वीं कक्षा में फेल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र को सप्लीमेंट्री आई थी, जिसके बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।

घर में अकेला था छात्र

घटना बुधवार की है। रूद्र के माता-पिता रोजी-मजदूरी के लिए घर से बाहर थे और उस वक्त घर में केवल उसकी बहन थी। इसी दौरान रूद्र ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब बहन ने दरवाजा नहीं खुला देखा तो शोर मचाया, फिर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

पुलिस कर रही जांच

मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

इलाके में मातम, परिवार सदमे में

इस घटना से तिफरा क्षेत्र में शोक का माहौल है। रूद्र के परिजन और मोहल्लेवाले गहरे सदमे में हैं। सभी का कहना है कि वह पढ़ाई में ठीक था लेकिन परिणाम से बेहद निराश था।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन