छत्तीसगढ़: इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, ब्लास्ट में 6 की मौत, 4 मजदूर गंभीर ।News4u36

छत्तीसगढ़: इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, ब्लास्ट में 6 की मौत, 4 मजदूर गंभीर

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

क्लिनिकल फर्नेस में ब्लास्ट से मची तबाही

जानकारी के अनुसार, यह हादसा भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित इस्पात प्लांट में हुआ। फर्नेस संचालन के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

घायलों को बिलासपुर किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। संयंत्र परिसर को सील कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हादसे की जांच के आदेश

मामले को लेकर राज्य सरकार के मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

संयंत्र प्रबंधन से पूछताछ जारी

प्रशासन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 6 मजदूरों की मौत हुई है और 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और संयंत्र प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन