राज्य खेल अलंकरण समारोह, कल प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे CM विष्णुदेव साय..

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। यह कार्यक्रम रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अन्य विशिष्ट अतिथियों में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए विभिन्न पुरस्कारों और ट्राफियों से 97 चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों में 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपये की कुल राशि शामिल है, जिसमें से 76 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और 60.33 लाख रुपये पदक विजेता खिलाड़ियों के बैंक खातों में जमा किए जाएंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन