स्पीड पोस्ट सस्ता हुआ, डाक विभाग ने 2025 से लागू किए नए चार्ज : Speed Post new rates 2025

Speed Post new rates 2025: रायगढ़। भारतीय डाक विभाग (India Post) ने आम लोगों को राहत देते हुए स्पीड पोस्ट (Speed Post) सेवा के नए रेट लागू कर दिए हैं। यह दरें 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगी। अब कोई भी व्यक्ति मात्र 47 रुपये (बेस चार्ज) + जीएसटी में 50 ग्राम तक का डाक भारत के किसी भी कोने में भेज सकेगा।

डाक विभाग समय-समय पर अपनी सेवाओं में सुधार करता रहा है ताकि लोगों को सस्ती और तेज डाक सुविधा मिल सके। इस बार भी विभाग ने किफायती रेट के साथ-साथ नई सुविधाओं को जोड़ा है।

नई सुविधा और शुल्क विवरण

स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री शुल्क – अब यदि कोई व्यक्ति चाहे तो स्पीड पोस्ट आर्टिकल को किसी विशेष व्यक्ति के नाम से पंजीकृत करवा सकता है। इसका अतिरिक्त शुल्क मात्र 5 रुपये + जीएसटी होगा।

ओटीपी आधारित वितरण प्रणाली – डाक विभाग 1 अक्टूबर से OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम शुरू कर रहा है। इसके लिए ग्राहक को केवल 5 रुपये + जीएसटी अतिरिक्त देना होगा।

डाक विभाग की अपील

डाक विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे स्पीड पोस्ट सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही डाक भेजते समय पूरा पता और पिनकोड साफ अक्षरों में लिखना अनिवार्य है, ताकि डाक की समय पर और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन