June 23, 2026
"दिल टूट गया..." लखनऊ कोचिंग हादसे पर सोनू सूद का भावुक पोस्ट वायरल
Advertisement Banner

लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना पर अभिनेता Sonu Sood ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि अनगिनत सपनों का अंत है।

सोमवार दोपहर पुरानिया स्थित तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी बिल्डिंग में फैल गईं। कई छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने को मजबूर हो गए। दमकल और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन कई छात्रों की जान नहीं बचाई जा सकी।

सोनू सूद ने जताया गहरा शोक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि क्लासरूम वह जगह है जहां बच्चों के सपने आकार लेते हैं, न कि उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बनते हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ अग्निकांड ने उनका दिल तोड़ दिया है। कई मासूम जिंदगियां और उनके सपने सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गए।

उन्होंने आगे लिखा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दर्द को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इस मुश्किल समय में उनकी प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

सोनू सूद ने कहा कि सिर्फ दुख जताना काफी नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों को सुरक्षित शिक्षण संस्थान मिलें और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन हो, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

लोगों ने भी जताई संवेदना

सोनू सूद की पोस्ट पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है और अब समय आ गया है कि कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर जांच की जाए।

आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही कोचिंग सेंटर में भगदड़ मच गई। कई छात्र अंदर फंस गए थे। पुलिस और दमकल विभाग ने मिलकर 20 से ज्यादा छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं कुछ छात्र आग और धुएं से बचने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदते हुए भी नजर आए।

यह हादसा एक बार फिर कोचिंग सेंटर, हॉस्टल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन