July 4, 2026
शादी जो नहीं होने वाली...' सिया की वायरल चैट ने केतन मर्डर केस में मचा दिया बवाल
Advertisement Banner

रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस को जांच के दौरान एक बड़ा सुराग मिला है। आरोपी सिया गोयल के मोबाइल से डिलीट की गई चैट रिकवर की गई हैं, जिनकी अब जांच की जा रही है।

इन चैट में सिया अपनी एक दोस्त से आधार कार्ड की आगे-पीछे की फोटो भेजने के लिए कहती है। वह मैसेज में लिखती है, “आधार कार्ड की फोटो भेज दे, शादी के टिकट बुक करने हैं… जो होने वाली नहीं है।” इस मैसेज ने पूरे मामले में नया सवाल खड़ा कर दिया है।

दोस्त ने जवाब में बताया कि उसने पहले ही व्हाट्सएप पर दस्तावेज भेज दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस बातचीत का असली मतलब क्या था और इसका हत्या की कथित साजिश से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस ने सिया के मोबाइल से डिलीट डेटा रिकवर कर लिया है। इसमें कुछ चैट कोड वर्ड, निकनेम और इमोजी में लिखी गई थीं। जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि कहीं इस मामले में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल तो नहीं था।

इस बीच, सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों ने पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने से इनकार कर दिया था।

जांच के दौरान महाराष्ट्र के बीड जिले के एक युवक से भी पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि उसे हत्या की योजना की जानकारी थी, हालांकि युवक का कहना है कि उसने दोनों को ऐसा कदम न उठाने की सलाह दी थी।

इसके अलावा पुलिस ने सिया का एक दूसरा मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अब उसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी ताकि मामले से जुड़े और डिजिटल सबूत मिल सकें।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन