Signature Bridge Auto stunt: चलती ऑटो में किया था जानलेवा स्टंट, viral video देख Police ने कर दिया चालान..

Signature Bridge Auto stunt: बीते दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था,जिसमे एक युवक चलती ऑटो में खतरनाक स्टंट करता दिखा,उसकी वजह से एक साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा था, अब मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर कार्यवाही हुई है ।

सिग्नेचर ब्रिज पर हुए ऑटो सवार के स्टंट मामले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है। ऑटो की जब्ती कर कई धाराओं के तहत पुलिस ने भारी चालान काटा है।

दरअसल,मंगलवार के दिन सोशल मीडिया पर Signature Bridge में चलती ऑटो में स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसमें नजर आ रहा है की काफी तेज रफ्तार में चल रही ऑटो पर सवार एक युवक झुलझुलकर स्टंट कर रहा है। इसी दौरान उससे एक साइकिल सवार टकराकर सड़क पर गिर पड़ता है।

साइकिल सवार ने पुलिस में इसकी कोई शिकायत नहीं की। लेकिन वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद वजीराबाद थाना पुलिस के द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंट करने का केस दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, उस घायल साइकिल सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।यह वीडियो एक बाइक सवार के हेलमेट में लगे हुए कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है। वह बाइक सवार Signature Bridge पर जा रहा था। उसी के आगे ऑटो पर युवक लटकते हुए स्टंट करते दिखा।

सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो स्टंट मामले में पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही (Police took strict action in Signature Bridge auto stunt case)

पुलिस ने इस मामले पर कड़ी कार्यवाही करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑटो की जब्ती की और फिर उसका 32 हजार रुपये का चालान काटा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन