July 11, 2026
https://news4u36.in/shivrinarayan-mela-akash-jhula-accident-6-injured-fir-against-operator/
Advertisement Banner

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेले में लगा आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटने से उसमें बैठे लोग जमीन पर गिर पड़े। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 युवतियां और 1 महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस ने झूला संचालक उमेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन मेले में लगे अन्य झूलों की भी जांच कर रहा है।

घायलों का इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

भूमिका कश्यप (23 वर्ष), निवासी मालदा, जिला सक्ती – सिर में गंभीर चोट, बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर।

चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष), निवासी सक्ती – शबरी अस्पताल, शिवरीनारायण में इलाज जारी।

गीताबाई साहू (50 वर्ष), निवासी पामगढ़ – सामान्य चोट, शबरी अस्पताल में उपचाररत।

अन्य 3 लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन