Shahjahanpur accident: शाहजहांपुर: कार और ट्रक की टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Shahjahanpur accident: शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कट्यूली गांव के पास फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में मारे गए चारों युवक शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे। वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन