जगदलपुर में सनसनी: ब्रेज़ा कार के अंदर मिली अफसर की लाश ।News4u36

जगदलपुर में सनसनी: ब्रेज़ा कार के अंदर मिली अफसर की लाश

Mkyadu
1 Min Read

जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ पद पर पदस्थ थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक बीती रात शराब के नशे में किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पहली नजर में मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। हालांकि, असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन