Scorpio trailer accident Korba
: कोरबा – जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ट्रेलर की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा बीती रात तरदा भारतमाला मार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोग वाहन में ही फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे, जो रायपुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। हादसे में 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव (गढ़वा, झारखंड) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, चंद्र प्रकाश यादव (26, रायपुर) और नागेंद्र साहू (30, धमतरी) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग रायपुर से कोरबा आ रहे थे। कंपनी का काम कोरबा में भी चल रहा था और वाहन शिफ्ट किए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
मृतक अरुण कुमार यादव पिछले 2 साल से रायपुर में काम कर रहा था। उसकी शादी को 3 साल हुए थे और उसका एक छोटा बच्चा भी है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन झारखंड से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं।
उरगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी
