Salman Khan Birthday 60 | Shera Emotional Post:
सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनके सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शेरा ने सलमान खान को सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि सबसे बड़ा सुपरस्टार बताते हुए उनके साथ बिताए गए हर अच्छे-बुरे पल को याद किया है।
शेरा ने लिखा कि सलमान की वजह से ही उन्हें पहचान, सम्मान और लोगों का प्यार मिला है। साथ ही उन्होंने सलमान खान की अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की कामना भी की।
“आपकी वजह से ही मुझे प्यार, सम्मान और पहचान मिली” – शेरा
अपने भावुक नोट में शेरा ने लिखा,
“60वां जन्मदिन मुबारक हो मेरे मालिक। आपके साथ मैंने जिंदगी के अच्छे-बुरे दोनों दौर देखे हैं। आपने हर चुनौती का बड़ी खामोशी और मजबूती से सामना किया। आपका स्वभाव कभी नहीं बदला। यही वजह है कि आप सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।”
उन्होंने आगे लिखा,
“आप ही की वजह से मुझे प्यार, सम्मान और एक ऐसी पहचान मिली, जिस पर मुझे गर्व है।”
शेरा के ये शब्द सलमान खान के प्रति उनकी वफादारी और सम्मान को साफ दिखाते हैं।
“आप सलामत रहें मालिक” – पोस्ट के अंत में भावुक दुआ
पोस्ट के अंत में शेरा ने लिखा,
“भगवान आपको हमेशा खुश रखे, सफलता दे और अच्छी सेहत दे। आप सलामत रहें, मालिक।”
शेरा का यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों को छू रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।
30 सालों से सलमान खान के साए की तरह साथ हैं शेरा
गौरतलब है कि शेरा पिछले करीब 30 सालों से सलमान खान के बॉडीगार्ड के रूप में उनके साथ साए की तरह रहते हैं। सलमान खान भी शेरा पर पूरा भरोसा करते हैं और कई बार उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बता चुके हैं।
सलमान और शेरा के बीच का रिश्ता सिर्फ बॉडीगार्ड और सुपरस्टार का नहीं, बल्कि भरोसे और सम्मान से भरी एक मजबूत बॉन्डिंग का उदाहरण है।
