प्रेमी से मांगे ₹5000, नहीं देने पर मारा थप्पड़ – फिर हुई महिला की हत्या | Sakti Murder Case 2025

Sakti Murder Case: सक्ति (छत्तीसगढ़)। बाराद्वार थाना क्षेत्र के डुमरपारा गांव में अवैध प्रेम संबंध के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात 30 मई की शाम सामने आई जब ग्रामीणों को महिला की लहूलुहान लाश मिली।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम डुमरपारा निवासी रामकुमार केंवट ने पुलिस को बताया कि 30 मई को वह अपनी लुना से डोंगरीडीह स्थित एक आश्रम में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर पर उसकी पत्नी दुवासबाई केंवट, दो बेटियाँ और बेटा मौजूद थे।

शाम 7 बजे जब वह घर लौटा, तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। बेटी चंचल ने बताया कि मां दोपहर 3 बजे से लापता है। जब पति और बेटा उसे खोजते हुए बगल में स्थित युधिष्ठिर केंवट के खंडहरनुमा मकान पहुँचे, तो वहां दुवासबाई की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि मृतका दुवासबाई और पड़ोसी रामकुमार केंवट के बीच पिछले 10 सालों से अवैध प्रेम संबंध थे। मृतका का पति लंबे समय से लद्दाख में काम करता था, इसी दौरान यह संबंध गहरा हो गया था।

30 मई की दोपहर दुवासबाई, रामकुमार के घर आई और उसे साथ चलने का इशारा किया। दोनों पास के एक सुनसान मकान में पहुँचे, जहाँ महिला ने रामकुमार से ₹5000 मांगे। पैसे नहीं देने पर महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया। गुस्से में रामकुमार ने भी थप्पड़ मारा और फिर पास रखी मोटी लकड़ी से तीन बार वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश

घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने शव पर कंबल डाल दिया और मौके से फरार हो गया। जांच में कोरबा डॉग स्क्वॉड ‘बाघा’ और फोरेंसिक टीम की मदद ली गई। आरोपी के कपड़ों पर खून के निशान मिले, जो मानव रक्त की पुष्टि के बाद सबूत बने।

8 घंटे में खुला हत्या का राज

हत्या के केवल 8 घंटे के भीतर रामकुमार केंवट (48 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत के बाद वह अकेला हो गया था और दुवासबाई से प्रेम संबंध में था।

पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन