साय कैबिनेट का फैसला: 25 लाख किसानों को होगा एकमुश्त भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में किसानों, बजट और विधानसभा सत्र से जुड़े बड़े निर्णयों पर मुहर लगी।

विधानसभा सत्र को मंजूरी

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के अष्टम सत्र (फरवरी-मार्च 2026) के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को मंजूरी दे दी है।

बजट 2026-27 के प्रस्ताव को हरी झंडी

मंत्रिपरिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में पेश करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति दे दी है।

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी

कैबिनेट की सबसे बड़ी घोषणा किसानों के लिए रही। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर राशि का भुगतान होली से पहले एकमुश्त किया जाएगा।

कितने किसानों को मिलेगा लाभ?

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में

25 लाख 24 हजार 339 किसानों से

141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई

सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत धान की कीमत के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये होली से पहले किसानों के खातों में जमा करेगी।

देश में सबसे ज्यादा धान का समर्थन मूल्य

छत्तीसगढ़ सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है, जो देश में सबसे अधिक है।

पिछले दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।
इस साल 10 हजार करोड़ रुपये के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन