वर्ल्ड कप में मिली हार पर पहली बार बोले रोहित शर्मा, The Great Indian Kapil Show में किया खुलासा…

The Great Indian Kapil Show का दूसरा एपिसोड टेलीकास्ट कर दिया गया है. दूसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, कपिल शर्मा के मेहमान बनकर आए.कपिल दोनों ही क्रिकेटर्स के साथ  ढेर सारी बाते करते नजर आए. वही इसी बीच वर्ल्डकप में हुई हार को लेकर हिटमैन ने अपना पहला बयान दिया है….

वर्ल्डकप में हुई हार पर क्या बोले रोहित शर्मा ?(What did Rohit Sharma say on the defeat in the World Cup?)

रोहित शर्मा वर्ल्डकप के बारे में बात करते हुए कहते हैं- फाइनल मुकाबले से ठीक दो दिन पहले हम लोग अहमदाबाद में थे. टीम का माहौल भी बहुत अच्छा था. फाइनल की शुरुआत हमारी ठीक रही थी. गिल पहले आउट हो गया. जब भी आप कोई बड़ा खिताबी मुकाबला खेल रहे होते है तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए यही कोशिश करते हैं कि आपको एक बड़ा स्कोर खड़ा करना जरूरी रहता है. सामने वाली विरोधी टीम पर इससे थोड़ा प्रेशर बना रहता है. गिल के जाने के बाद विराट और मेरा थोड़ा सा साझेदारी हुआ था. ये कॉन्फिडेंस था कि हम बढ़िया स्कोर बना लेंगे, लेकिन उस दिन ऑस्ट्रेलिया ने काफी बढ़िया खेला.

रोहित शर्मा की बातों को सुन अर्चना पूरन सिंह कहती हैं कि भले ही वो मैच हार गये, लेकिन सभी का दिल जीत लिया. साथ ही रोहित ने यह भी कहा कि वर्ल्डकप हारने के बाद भी जनता की ओर से इंडियन टीम को जिस तरह का प्यार और सम्मान मिला. उसने उन्हें बेहद सरप्राइज कर दिया, क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा था कि मैच हारने के बाद फैंस टीम से बहुत नाराज होगी.लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

क्या रितिका-अनुष्का में होती है फाइट ?

The Great Indian Kapil Show में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भी मौजूद थीं. उसी दौरान कपिल ने उनसे एक सवाल किया. क्रिकेटर की वाइफ से कॉमेडियन ने पूछा- क्या कभी ऐसा हुआ है कि स्टेडियम में रोहित जल्दी से आउट हो गये हों और अनुष्का शर्मा ने इसपर आपको चिढ़ाया हो. जिससे आप दोनों में फाइट हो गई हो. तो इसके जवाब में रितिका कहती है कि जब रोहित बल्लेबाजी करते हैं, तो उस वक्त मैं किसी से भी बात नहीं करती हूं. इस कारण कोई झगड़ा नहीं होता.और फिर जब उनसे ये पूछा गया कि रोहित जब आउट होते हैं, तब वह क्या करती हैं, तो उन्होंने बताया कि मैं अपने बाकी के दोस्तों को सपोर्ट करती हूं.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन