June 26, 2026
https://news4u36.in/rajim-kumbh-kalp-mela-2026-meat-alcohol-ban/
Advertisement Banner

राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह धार्मिक मेला माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होगा, जहां लाखों श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मेले की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। गरियाबंद कलेक्टर के आदेश के अनुसार 1 से 15 फरवरी 2026 तक राजिम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री और पशुवध गृहों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही 1 से 15 फरवरी तक नवापारा, मगरलोड और राजिम क्षेत्रों में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दौरान सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें, होटल-बार, रेस्टोरेंट-बार, क्लब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि शराब की बिक्री, परोसने और व्यक्तिगत भंडारण पर भी रोक रहेगी। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए विशेष जांच टीमें तैनात की गई हैं।

प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दुकान सील करने सहित कड़ी कार्रवाई होगी। इन कदमों का उद्देश्य मेले के दौरान धार्मिक मर्यादा और शांति बनाए रखना है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन