दुर्ग में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का शीशा क्रैक, बड़ा हादसा टला

दुर्ग। जिले में एक बार फिर ट्रेन पर पथराव की गंभीर घटना सामने आई है। खुर्सीपार गेट और पावर हाउस के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात लोगों ने राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके। इस हमले में ट्रेन इंजन के सामने लगा शीशा क्रैक हो गया और उसमें दरार आ गई। गनीमत रही कि लोको पायलट और सहायक लोको पायलट पूरी तरह सुरक्षित रहे, वरना बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

घटना के बाद मचा हड़कंप

पथराव की घटना होते ही लोको पायलट ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। घटना के बाद कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया गया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

रेलवे सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी खुर्सीपार क्षेत्र में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हो चुकी है। उस मामले में आरपीएफ ने एक अपचारी बालक को पकड़कर कार्रवाई की थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रेलवे और पुलिस की सख्ती

फिलहाल आरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे ट्रैक के आसपास की बस्तियों में संदिग्धों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे या पुलिस को दें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन