June 27, 2026
दिल्ली के नए मेयर बनने जा रहे राजा इकबाल सिंह, जाने उनके बारे में ..
Advertisement Banner

दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा (BJP) ने राजा इकबाल सिंह को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं जय भगवान यादव को उप-मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।

AAP के चुनाव से हटने के बाद इकबाल सिंह का मेयर बनना तय माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा के पास बहुमत के लिए जरूरी वोट हैं।

राजा इकबाल सिंह कौन हैं?

पूर्व उत्तरी दिल्ली के मेयर रह चुके हैं

मुखर्जी नगर से पार्षद हैं

पहले सिविल लाइंस जोन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं (2017-18)

जून 2023 से विपक्ष के नेता के रूप में काम कर रहे हैं

उनके ससुर तीन बार जहांगीरपुरी से पार्षद रह चुके हैं

शिक्षा और करियर

BSc की पढ़ाई श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से की

LLB की डिग्री मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से

राजनीति में आने से पहले अमेरिका में काम कर चुके हैं

राजनीति में सफर

इकबाल सिंह और उनका परिवार पहले अकाली दल से जुड़ा था

किसान आंदोलन के दौरान जब अकाली दल ने भाजपा से नाता तोड़ा, तो इकबाल सिंह ने भाजपा जॉइन कर ली

क्यों तय माना जा रहा है इकबाल सिंह का मेयर बनना?

MCD में कुल 238 सदस्य हैं

बहुमत के लिए 132 वोट जरूरी

भाजपा के पास:

117 पार्षद

7 लोकसभा सांसद

11 मनोनीत विधायक

कुल: 135 वोट, यानी बहुमत से 3 ज्यादा

वहीं AAP और कांग्रेस मिलकर भी बहुमत से पीछे हैं

AAP ने चुनाव से दूरी क्यों बनाई?

AAP नेताओं ने कहा:

“परिसीमन के दौरान भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा ने पहले भी चुनाव रुकवाया था। AAP मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करेगी।”


पिछले चुनाव का क्या हुआ था?

नवंबर 2024 में हुए चुनाव में AAP के महेश खिंची ने भाजपा के किशन लाल को केवल 3 वोटों से हराया था

कुल 263 वोट पड़े थे – 133 खिंची को, 130 किशन लाल को

2 वोट अवैध हो गए थे

कांग्रेस ने तब चुनाव का बहिष्कार किया था

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन