स्मार्ट मीटर बना विवाद की वजह? रायपुर में कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर अभियान

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर: बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर को लेकर रायपुर में कांग्रेस ने विरोध अभियान शुरू किया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने लाखेनगर से अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों के बीच स्मार्ट मीटर बदलने और बिजली बिलों की जांच की मांग वाले आवेदन पत्र बांटे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाए और उन्हें बिजली विभाग में जमा करने की अपील की। पार्टी का दावा है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में काफी बढ़ गए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वहीं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने भी सरकार पर स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम लोगों से अधिक वसूली करने का आरोप लगाया।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि अभियान के पहले दिन ही 2,000 से ज्यादा आवेदन पत्र बांटे गए। कांग्रेस ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में यह अभियान रायपुर के सभी 70 वार्डों में चलाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे आंदोलन भी किया जाएगा।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य