चलती गाड़ी बनी आग का गोला! रायपुर रिंग रोड पर बड़ा हादसा टला ।News4u36

चलती गाड़ी बनी आग का गोला! रायपुर रिंग रोड पर बड़ा हादसा टला

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रिंग रोड पर अग्रसेन चौक के पास चलती सूमो ग्रैंड कार में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार छह यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झारखंड नंबर की सूमो ग्रैंड रिंग रोड से गुजर रही थी। रात करीब 10:30 बजे अचानक वाहन के इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में धुएं ने आग का रूप ले लिया। हालात को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में सूमो ग्रैंड पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रिंग रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या वाहन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन