रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 सेंटरों में की गई अचानक जांच : Raipur Spa Center Raid

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

Raipur Spa Center Raid: रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र के कई स्पा सेंटरों पर अचानक छापेमार जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में संचालित 10 स्पा सेंटरों की जांच की गई। पुलिस ने कर्मचारियों के पहचान पत्र, विजिटर रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। साथ ही यह भी देखा गया कि कहीं किसी तरह की अवैध या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं चल रही है।

जांच के बाद स्पा सेंटर संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने, सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखने और शासन के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधि मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन