July 21, 2026
छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट! अगले 7 दिन तक बरसेंगे बादल : Chhattisgarh Weather
Advertisement Banner

Rain Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के असर से प्रदेश के कई इलाकों में 7 अप्रैल तक मौसम अस्थिर रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर और बस्तर संभाग में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। यहां अचानक मौसम बदल सकता है और तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विदर्भ के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह बदलाव हो रहा है। इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बादल, हवा और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है।

हालांकि, फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और दिन में सामान्य गर्मी बनी रहेगी। लेकिन 9 अप्रैल के बाद मौसम साफ होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के संकेत हैं, जिससे गर्मी फिर से बढ़ सकती है।

लोगों के लिए सलाह:

गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। तेज हवाओं के समय पेड़ या कमजोर संरचनाओं के पास खड़े न हों और सुरक्षित जगह पर ही रहें।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन