रायगढ़ में पूछताछ के बाद युवक की मौत से बवाल, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप : Raigarh police interrogation death ।News4u36

रायगढ़ में पूछताछ के बाद युवक की मौत से बवाल, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप : Raigarh police interrogation death

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Raigarh police interrogation death: रायगढ़। जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हत्या के एक मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजनों और समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले परसकोल गांव में अनिल चौहान नाम के युवक की लाश खेत में मिली थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी। इन्हीं में रमेश चौहान भी शामिल था। पुलिस को पता चला था कि घटना वाली रात रमेश और अनिल साथ में शराब पी रहे थे और रमेश को आखिरी बार अनिल के साथ देखा गया था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान रमेश चौहान की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे तुरंत खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर कर दिया। वहां से भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने प्रताड़ना से किया इनकार

रमेश की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान मारपीट की गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं कांग्रेस ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि रमेश से सिर्फ पूछताछ की जा रही थी।

परिजनों का चक्काजाम

रमेश चौहान की मौत के बाद परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने तहसील कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया और न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे घर नहीं लौटेंगे।

मामले को शांत कराने के लिए तहसील सभा कक्ष में एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी परिजनों और समाज के लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन