रायगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, दूसरा झुलसा | Raigarh Lightning Accident News

Raigarh Lightning Accident News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के घरघोड़ा अंबेडकर नगर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जब तालाब के पास खड़े दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक-4 निवासी संजय भारद्वाज (30 वर्ष) पिता स्व. गंगाधर भारद्वाज अपने साथी अनिल उरांव के साथ तालाब की ओर गया था। उसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक तालाब से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और दोनों उस की चपेट में आ गए। हादसे में संजय भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल उरांव गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को तत्काल घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने मौसम में बदलाव के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।

सावधानी बरतें आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय:

बारिश के दौरान पेड़ या खंभे के नीचे न खड़े हों।

तालाब, नदी या खुले मैदानों से दूर रहें।

मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल बंद कर दें।

घर में हों तो सभी इलेक्ट्रॉनिक स्विच बंद रखें।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन