रायगढ़: साइकिल से बाजार जा रहे बुजुर्ग को बस ने कुचला

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृतक की पहचान मनोरंजन दास के रूप में हुई है, जो बायसी कॉलोनी का निवासी था। रविवार सुबह करीब 11 बजे वे साइकिल से बाजार जा रहे थे, तभी हनुमान बस (जो बिलासपुर से जशपुर जा रही थी) के ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोरंजन दास खून से लथपथ हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी बस ड्राइवर बस को थाना के पास छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन