रायगढ़: ब्लैकमेल कर रहा था युवक, महिला ने कर ली आत्महत्या

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार तमनार क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने 6 फरवरी की दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे तुरंत उर्जानगर तमनार स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने पुलिस को महिला का लिखा हुआ सुसाइड नोट और मोबाइल में मौजूद एक ऑडियो रिकॉर्डिंग दी। इन सबूतों के आधार पर पुलिस को मामले की अहम जानकारी मिली।

पुलिस जांच में पता चला कि गांव का ही रहने वाला महेंद्र गुप्ता महिला और एक अन्य युवक की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वह उस रिकॉर्डिंग के जरिए महिला पर लगातार दबाव बनाता था और उसे मानसिक रूप से परेशान करता था।

लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महेंद्र गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन