Pradip mishra meerut: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़: कई महिलाएं और बुजुर्ग हुए घायल ।News4u36

Pradip mishra meerut: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़: कई महिलाएं और बुजुर्ग हुए घायल

Mkyadu
2 Min Read

Pradip mishra meerut: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर 4 में हो रही महा शिवपुराण कथा में एंट्री गेट पर भगदड़ मच गई, जिससे कई महिलाएं और बुजुर्ग दब गए। हादसे के बाद मेरठ के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और एसएसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। यह कथा का छठा दिन था, जो रोजाना दोपहर 1 बजे से शुरू होती है।

कथा में रोजाना करीब 1 लाख भक्त पहुंचते हैं, और जैसे-जैसे समय बढ़ता है, यह संख्या डेढ़ लाख तक पहुंच जाती है। बताया जा रहा है कि गेट पर महिलाओं को अंदर जाने से रोकने के दौरान बाउंसर्स के साथ धक्कामुक्की शुरू हो गई। फिर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई।

15 से 21 दिसंबर तक शताब्दी नगर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का आयोजन श्री केदारेश्वर सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। कथा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होती है, और इसमें मेरठ के अलावा आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। सुरक्षा के लिए यहां करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, ताकि सब कुछ सही ढंग से चले।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन