रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसर और जवान पुलिस वीरता पदक से सम्मानित होंगे। खास बात यह है कि दंतेवाड़ा के निरीक्षक संजय पोटाम को यह सम्मान तीसरी बार मिल रहा है। रायपुर यातायात पुलिस के भुनेश्वर साहू भी इस सूची में शामिल हैं।
इसके अलावा, 17 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा), भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक भी दिए जाएंगे। इस बार 12 जिलों के अधिकारियों को अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार मिलेंगे, जिनमें सबसे ज्यादा 8 अधिकारी दंतेवाड़ा के हैं।
वीरता पदक पाने वाले
अंजू कुमारी (डीएसपी, कबीरधाम)
लालजी सिन्हा (निरीक्षक, कबीरधाम)
भुनेश्वर साहू (यातायात पुलिस, रायपुर)
संजय पोटाम (निरीक्षक, दंतेवाड़ा)
कमलेश मरकाम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
दिनेश भास्कर (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
चैतराम गुरुपंच (निरीक्षक, सुकमा)
हेमला नंदू (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
प्यारस मिंज (सहायक उपनिरीक्षक, दंतेवाड़ा)
मनोज पुनेम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
शहीद बुधराम कोरसा (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा) – सम्मान उनकी पत्नी सुखमती कोरसा को मिलेगा।
राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा)
महेश राम साहू (सेवानिवृत्त निरीक्षक, विशेष शाखा, पीएचक्यू)
ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी (रिटायर्ड एआईजी, पीएचक्यू)
भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा)
अनिल कुमार कश्यप (डीएसपी, मुख्यालय)
हरिशंकर प्रताप सिंह (निरीक्षक, विशेष मुख्यालय)
नरेश कुमार पैकरा (कंपनी कमांडर, 7वीं वाहिनी, भिलाई)
वली मोहम्मद शेख (निरीक्षक, योजना प्रबंध मुख्यालय)
समैया चिपनपल्ली (एएसआई, नक्सल सेल, बीजापुर)
सुशील कुमार श्रीवास (प्रधान आरक्षक, मुख्यालय)
तुलाराम चुरेंद्र (प्रधान आरक्षक, रावघाट, कांकेर)
हरीश चंद्र मरकाम (राजनांदगांव)
सुशील कुमार चौबे (आरक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय)
राज्य स्तरीय पुरस्कार
गुरु घासीदास पुरस्कार – मिशा सिन्हा (एसडीओपी, गरियाबंद)
राज्यपाल पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)
रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)
मुख्यमंत्री पुरस्कार – रागिनी मिश्रा (एसडीओपी, धमतरी)
शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार – रविन्द्र कुमार अनंत (निरीक्षक, एजेके थाना, बिलासपुर)
पुलिस महानिदेशक पुरस्कार – नर्मदा कोठारी (प्रधान आरक्षक, बालोद)
