Pakistan Israel controversy: इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif के विवादित बयान पर भड़के नेतन्याहू ने साफ कहा कि इजरायल के विनाश की बात किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल, ख्वाजा आसिफ ने इजरायल की तुलना “कैंसर” से करते हुए उसे मानवता के लिए खतरा बताया था। उनके बयान में इजरायल की कड़ी आलोचना की गई और कहा गया कि फलस्तीनी भूमि पर बना यह देश दुनिया के लिए शाप है।
इस बयान के बाद इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो देश खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ बताता है, उसके मंत्री का ऐसा बयान बेहद निंदनीय है।
नेतन्याहू ने सवाल उठाते हुए कहा,
“एक तरफ आप शांति वार्ता में मध्यस्थ बनने का दावा करते हैं और दूसरी तरफ इजरायल के विनाश की बात करते हैं, यह कैसी मध्यस्थता है?”
गौरतलब है कि पाकिस्तान इन दिनों क्षेत्रीय तनाव के बीच खुद को बातचीत कराने वाले देश के रूप में पेश कर रहा है, लेकिन इस बयान के बाद उसकी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
