बिलासपुर: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, छात्रा से छेड़छाड़ : Pachpedi molestation case Bilaspur

Pachpedi molestation case Bilaspur: बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में एक शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोपी शिक्षक दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुस गया और वहां मौजूद नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा की छोटी बहन ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ के ग्राम सिर्री निवासी रोहित पटेल (50) पचपेड़ी में शिक्षक के रूप में पदस्थ है। वह रोज अपने गांव से पचपेड़ी ड्यूटी के लिए आता-जाता था। सोमवार को वह पचपेड़ी में रहने वाले एक किसान के घर पहुंचा और दही मांगने का बहाना बनाकर अंदर चला गया। उस समय घर पर किसान की दो बेटियां ही मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने बड़ी बेटी को बात करने के बहाने एक कमरे में बुलाया। जैसे ही वह कमरे में पहुंची, आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया।

इसी दौरान बड़ी बहन की आवाज सुनकर छोटी बहन कमरे तक पहुंच गई। वहां का दृश्य देखकर उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख आरोपी शिक्षक वहां से भाग निकला।

घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन