वक्फ संशोधन बिल पास होने पर पीएम मोदी बोले – अब हाशिए पर मौजूद लोगों को मिलेगा हक ।News4u36

वक्फ संशोधन बिल पास होने पर पीएम मोदी बोले – अब हाशिए पर मौजूद लोगों को मिलेगा हक

Mkyadu
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के राज्यसभा से पास होने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे देश के लिए एक अहम पल बताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “संसद द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का पास होना हमारे सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में एक अहम कदम है। इससे उन लोगों को मदद मिलेगी जो अब तक हाशिए पर थे और जिन्हें आवाज और मौके नहीं मिलते थे।”

वक्फ में पारदर्शिता लाने की बात

मोदी ने लिखा, “वक्फ प्रणाली लंबे समय से पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी का उदाहरण बन गई थी। इससे खासकर मुस्लिम महिलाओं, गरीब और पसमांदा मुसलमानों को नुकसान हुआ। अब जो कानून पास हुए हैं, वे पारदर्शिता बढ़ाएंगे और लोगों के हक की रक्षा करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “देश अब एक ऐसे दौर में जा रहा है, जहां व्यवस्था ज्यादा आधुनिक और सामाजिक न्याय के प्रति संवेदनशील होगी। हमारी प्राथमिकता हर नागरिक की गरिमा बनाए रखना है।”

राज्यसभा में बहुमत से पास हुआ बिल

राज्यसभा में यह बिल शुक्रवार तड़के 2:30 बजे पास हुआ। इसमें 12 घंटे तक बहस चली। वोटिंग में 128 सांसदों ने इसके पक्ष में और 95 ने विरोध में वोट डाला।

इससे पहले लोकसभा में गुरुवार तड़के हुई वोटिंग में 288 सांसदों ने बिल के पक्ष में और 232 ने विरोध में वोट दिया था।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन