दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नवीन का भावुक संदेश, महावीर मंदिर में की पूजा

BJP National President News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में आस्था और भावनाओं से जुड़ा संदेश दिया। राजधानी के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बजरंगबली से नई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

“सब कुछ हनुमान जी और राम जी की कृपा से” – नितिन नवीन

पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह पूरी तरह ईश्वर की कृपा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएंगे। महावीर मंदिर में दर्शन के समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, विधायक संजय गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।

पिता को श्रद्धांजलि, भावुक हुए नितिन नवीन

मंदिर दर्शन के बाद नितिन नवीन ने अपने दिवंगत पिता नवीन किशोर सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वे भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके पिता का पूरा जीवन राष्ट्र और संगठन के लिए समर्पित रहा।
नितिन नवीन ने कहा, “पिताजी हमेशा कहते थे कि राष्ट्र सर्वोपरि है। आज पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे और मजबूत कर उनके मूल्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा।”

“भाजपा का हर कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में”

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है, जो हमेशा चुनावी मोड में रहता है। उन्होंने कहा कि चुनाव कहीं भी हो, भाजपा पूरी तरह तैयार रहती है।
बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का कोई भी वर्ग विकास से वंचित नहीं रहा है। गांव से लेकर शहर तक विकास पहुंचा है, इसी वजह से भाजपा गरीब और अंतिम व्यक्ति की आवाज बनकर उभरी है।

20 साल का राजनीतिक सफर और युवाओं को संदेश

अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि करीब 20 साल पहले पार्टी ने उन्हें पहला अवसर दिया। भाजपा ने न सिर्फ जिम्मेदारी दी, बल्कि उन्हें सीखने और आगे बढ़ने का मौका भी दिया।
युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में धैर्य और कर्म सबसे बड़ी ताकत हैं। मेहनत पर भरोसा रखें, संगठन आपके परिश्रम को जरूर पहचानता है।

दिल्ली में होगा भव्य स्वागत

जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन सोमवार सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-2) पहुंचेंगे। वहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से हो सकती है। यह उनकी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पहली औपचारिक दिल्ली यात्रा होगी।

पूर्वी भारत से पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

गौरतलब है कि नितिन नवीन पूर्वी भारत से भाजपा के पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। वे लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और संगठन व सरकार दोनों स्तरों पर अपनी सक्रिय भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं। पार्टी के भीतर उनकी छवि एक अनुशासित संगठनकर्ता और मजबूत रणनीतिकार की मानी जाती है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन